श्री श्याम जाजू जी को इस उत्कृष्ट एवं प्रेरणादायक कृति RSS@100"के लिए हार्दिक बधाई,

मेरी कलम से…
— अधिवक्ता संदीप दुबे
आज भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ संगठनकर्ता श्री श्याम जाजू जी से भेंट का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर अपने द्वारा लिखित पुस्तक "RSS@100" स्नेहपूर्वक भेंट की।

इस पुस्तक को पढ़ते हुए संघ की शताब्दी यात्रा, उसके विचार, सेवा, संगठन और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण का व्यापक एवं प्रेरणादायक चित्र सामने आता है। श्री श्याम जाजू जी स्वयं दशकों तक भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संगठनात्मक कार्यों से जुड़े रहे हैं। राष्ट्रहित, संगठन और कार्यकर्ता निर्माण के प्रति उनका समर्पण अनुकरणीय है।

उनकी लेखनी में अनुभव की गहराई, तथ्य की प्रामाणिकता और राष्ट्र के प्रति अटूट निष्ठा स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। यह पुस्तक केवल संघ के 100 वर्षों का इतिहास नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की प्रेरक यात्रा का दस्तावेज़ है।

मैं आदरणीय श्री श्याम जाजू जी को इस उत्कृष्ट एवं प्रेरणादायक कृति के लिए हार्दिक बधाई, साधुवाद एवं शुभकामनाएँ देता हूँ। विश्वास है कि यह पुस्तक राष्ट्र जीवन, संगठन और भारतीय चिंतन को समझने के इच्छुक प्रत्येक पाठक के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी।

— अधिवक्ता संदीप दुबे
अध्यक्ष, छठी मैया फाउंडेशन
एडवोकेट, सर्वोच्च न्यायालय, भारत

Comments

Popular posts from this blog

छठ के आदर्शों से होगा सत्य का पुनर्जागरण: संदीप दुबे

भारतीय जनता पार्टी को समझने में मुझे 10 वर्ष लगे

युवाओं को छठी मैया का व्रत सिखाएँगे, ताकि वे टूटते परिवारों को जोड़ सकें