एक साल विकास का, विश्वास और समाधान का,राजनीति का वास्तविक उद्देश्य सत्ता प्राप्त करना नहीं, बल्कि समाज की सेवा करना है- सतिश उपाध्याय
एक साल विकास का, विश्वास और समाधान का विकसित मालवीय नगर के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण यात्रा अगस्त क्रांति मार्ग स्थित NCUI ऑडिटोरियम में आयोजित “विकसित मालवीय नगर का संकल्प समारोह” केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं था, बल्कि विकास, सुशासन, जनविश्वास और समयबद्ध समाधान की उस यात्रा का उत्सव था जिसने मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र को नई दिशा प्रदान की है। कार्यक्रम में दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुईं। इस अवसर पर उन्होंने मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र में पिछले एक वर्ष के दौरान संपन्न विकास कार्यों पर आधारित विशेष प्रदर्शनी का उद्घाटन किया तथा विभिन्न जनहितकारी योजनाओं और विकास परियोजनाओं की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री जी ने इस अवसर पर “एक साल विकास का, विश्वास और समाधान का” शीर्षक से प्रकाशित विशेष बुकलेट का भी विमोचन किया, जिसमें क्षेत्र में हुए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा नागरिक सुविधाओं के विस्तार का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया है। कार्यक्रम में सांसद सुश्री बांसुरी स्वराज जी...