अनुशासन और देशभक्ति के अद्वितीय प्रतीक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ -सतीश उपाध्याय


अनुशासन और देशभक्ति के अद्वितीय प्रतीक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर सभी स्वयंसेवकों को हार्दिक शुभकामनाएँ।

पिछले 100 वर्षों से @RSSorg भारतीय संस्कृति की रक्षा, समाज में संगठन की भावना और युवाओं में राष्ट्रभक्ति का संचार करने का उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। एक ओर संघ सेवा कार्यों से समाज के हर वर्ग को सशक्त बना रहा है, तो दूसरी ओर शैक्षणिक प्रयासों से ऐसे देशभक्त गढ़ रहा है जो राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हैं।

संघ शताब्दी वर्ष के अवसर पर पूजनीय सरसंघचालक जी का प्रेरणादायी उद्बोधन हमें “राष्ट्र प्रथम” और “अखण्ड भारत निर्माण” की भावना से जोड़ता है।

विश्व का सबसे बड़ा सामाजिक संगठन, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, आज भी सेवा, अनुशासन और राष्ट्रीय विचारों का प्रबल संवाहक बनकर असंख्य जनों के लिए प्रेरणास्रोत है।

संघ शताब्दी हमें यह विश्वास दिलाती है कि राष्ट्रभक्ति की यह ज्योति आने वाली पीढ़ियों को भी मार्ग दिखाती रहेगी।

#संघ_शताब्दी #RSS100Years #Satish Upadhyay ji

Comments

Popular posts from this blog

छठ के आदर्शों से होगा सत्य का पुनर्जागरण: संदीप दुबे

भारतीय जनता पार्टी को समझने में मुझे 10 वर्ष लगे

युवाओं को छठी मैया का व्रत सिखाएँगे, ताकि वे टूटते परिवारों को जोड़ सकें