यूनेस्को सूची में शामिल करने की प्रक्रिया तेज़, छठी मइया फ़ाउंडेशन ने लॉन्च किया #ChhathConnect” अभियान


यूनेस्को सूची में शामिल करने की प्रक्रिया तेज़, छठी मइया फ़ाउंडेशन ने लॉन्च किया “Chhath Connect” अभियान
नई दिल्ली, 22 सितम्बर 2025।
छठ महापर्व को यूनेस्को (UNESCO) की “मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर की प्रतिनिधि सूची” में शामिल कराने की दिशा में भारत सरकार ने प्रक्रिया को गति दी है। संस्कृति मंत्रालय के आईसीएच (Intangible Cultural Heritage) कक्ष ने इस संबंध में छठी मइया फ़ाउंडेशन को प्रवासी भारतीय समुदाय से सहमति-पत्र (Consent Letters) जुटाने की ज़िम्मेदारी सौंपी है। ये सहमति-पत्र यूनेस्को नामांकन डॉज़ियर का अनिवार्य हिस्सा होंगे।
इसी क्रम में, छठी मइया फ़ाउंडेशन ने सोमवार को अपनी नई पहल “Chhath Connect” अभियान शुरू करने की औपचारिक घोषणा की। इस डिजिटल अभियान के अंतर्गत—
छठ महापर्व की लाइव कवरेज,
डॉक्यूमेंट्री निर्माण,
भक्ति गीत व लोक संस्कृति का प्रचार-प्रसार,
और सोशल मीडिया पर #ChhathConnect पहल चलाई जाएगी।
फ़ाउंडेशन के चेयरमैन संदीप कुमार दुबे (एडवोकेट, सुप्रीम कोर्ट ऑफ़ इंडिया) ने कहा—
“छठ महापर्व केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि यह प्रकृति संरक्षण, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक धरोहर का पर्व है। ‘Chhath Connect’ के माध्यम से हम इसे वैश्विक मंच पर स्थापित कर रहे हैं और यूनेस्को मान्यता की दिशा में यह बड़ा कदम है।”
विशेषज्ञों का मानना है कि छठ पर्व का डिजिटलीकरण और प्रवासी भारतीयों का सहयोग इसे वैश्विक पहचान दिलाने में निर्णायक साबित होगा।
👉

Comments

Popular posts from this blog

छठ के आदर्शों से होगा सत्य का पुनर्जागरण: संदीप दुबे

भारतीय जनता पार्टी को समझने में मुझे 10 वर्ष लगे

युवाओं को छठी मैया का व्रत सिखाएँगे, ताकि वे टूटते परिवारों को जोड़ सकें