छठी मइया फाउंडेशन का लक्ष्य वैश्विक स्तर पर इस त्योहार के महत्व को पहचान दिलाना और लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करना है।


संदीप कुमार दूबे, अधिवक्ता, सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया एवं चेयरमैन, छठी मइया फाउंडेशन, ने आज कहा कि छठ महापर्व केवल एक धार्मिक उत्सव नहीं है, बल्कि यह विश्व की आवश्यकता – उपासना


, प्रकृति संरक्षण और सामुदायिक समरसता का त्योहार
है।

उन्होंने बताया कि छठ पर्व हमें सूर्य देव और छठी मइया की उपासना के माध्यम से प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण, जल शुद्धता, स्वास्थ्य-संरक्षण और सामाजिक एकजुटता की सीख देता है।

संदीप कुमार दूबे ने आगे कहा:

“आज के समय में, जब जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण संकट वैश्विक स्तर पर चिंता का विषय हैं, छठ का यह संदेश पूरे विश्व के लिए प्रेरणा बन सकता है। यह त्योहार न केवल हमारी सांस्कृतिक विरासत को संजोता है, बल्कि हमें प्रकृति और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों की याद भी दिलाता है।”

छठ पर्व के माध्यम से, छठी मइया फाउंडेशन का लक्ष्य वैश्विक स्तर पर इस त्योहार के महत्व को पहचान दिलाना और लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करना है।


Comments

Popular posts from this blog

छठ के आदर्शों से होगा सत्य का पुनर्जागरण: संदीप दुबे

भारतीय जनता पार्टी को समझने में मुझे 10 वर्ष लगे

युवाओं को छठी मैया का व्रत सिखाएँगे, ताकि वे टूटते परिवारों को जोड़ सकें