नरेंद्र मोदी : एक स्वप्नदृष्टा राष्ट्र निर्माता
नरेंद्र मोदी : एक स्वप्नदृष्टा राष्ट्र निर्माता
नरेंद्र मोदी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि एक ऐसे स्वप्नदृष्टा (Day Dreamer) हैं जो वर्तमान की सीमाओं से परे जाकर भविष्य की कल्पना करते हैं। उनका सपना है एक ऐसा भारत, जहाँ धर्म और जाति की दीवारें ढह जाएं, जहाँ हर नागरिक को समान अवसर मिले, और जहाँ विकास का सूरज हर गांव और हर चेहरे पर रोशनी बिखेरे।
मोदी का यह सपना मात्र राजनीति का भाषण नहीं, बल्कि उनके जीवन संघर्ष से उपजा एक गहन अनुभव है। बचपन में चाय बेचने वाला बालक जब देश का प्रधानमंत्री बना, तब उसने दुनिया को यह संदेश दिया कि भारत में कोई भी व्यक्ति अपनी मेहनत और समर्पण से शिखर तक पहुँच सकता है। यही उनकी नए समाज की कल्पना है – एक ऐसा समाज, जहाँ पहचान जाति या मजहब से नहीं बल्कि योग्यता, परिश्रम और कर्म से होती है।
मोदी युवाओं पर सबसे अधिक भरोसा करते हैं। उनका विश्वास है कि भारत की असली ताकत उसकी युवा पीढ़ी है। वे बार-बार यह कहते हैं कि "युवा केवल भविष्य नहीं, बल्कि वर्तमान की धड़कन है।" उनके सपनों का भारत वही है जिसमें युवा न केवल नौकरी खोजने वाले हों, बल्कि अवसरों को गढ़ने वाले हों।
नरेंद्र मोदी की दृष्टि में नया भारत तकनीक और परंपरा का संगम है। एक ओर डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, मेक इन इंडिया जैसी योजनाओं से आधुनिक राष्ट्र का निर्माण हो रहा है, तो दूसरी ओर योग, आयुर्वेद और संस्कृति के प्रचार से भारत अपनी जड़ों से भी और मज़बूत हो रहा है।
उनके लिए भारत केवल एक भू-भाग नहीं, बल्कि एक जीवंत आत्मा है। यही कारण है कि वे भारत को ‘माँ’ मानते हैं और उसके गौरव को विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहते हैं।
आज नरेंद्र मोदी का स्वप्न केवल उनका व्यक्तिगत सपना नहीं रहा। करोड़ों भारतीयों की आँखों में भी वही चमक है, वही आकांक्षा है। यह सपना है – एक ऐसा भारत जहाँ अवसर सबके लिए समान हों, जहाँ विकास सर्वजन के लिए हो, और जहाँ युवा अपने सपनों को निडर होकर साकार कर सकें।
नरेंद्र मोदी सचमुच एक Day Dreamer हैं, लेकिन उनके सपनों की खासियत यही है कि वे सिर्फ सपने नहीं देखते, बल्कि उन्हें हकीकत में बदलने का साहस और क्षमता रखते हैं।
👉
Comments
Post a Comment